फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। जेपी एकेडमी स्कूल मेरठ में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रर्दशन कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने बताया कि 4-5 नवंबर को सांसद खेल महोत्सव में जिला मेरठ के जेपी एकेडमी स्कूल में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसमें अंडर 14 वर्ग में डीएम पब्लिक स्कूल की छात्रा गुरवाणी ने 100 मीटर दौड़ 12 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक व 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 वर्ग में लक्षा शर्मा ने 100 मीटर दौड़ 15 सेकंड में पुरी कर रजत पदक जीता। विद्यालय के डायरेकटर रविंद्र चौधरी, भागेश्वरी चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने जीत पर हार्दिक बधाई दी। विजेता खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कोच रूबी हूण का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें