फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों ने अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं

विज्ञापन
किसान दिवस में अककारियों को समस्याओं से अवगत कराते हुए भाकियू नेता। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। तहसील में बृहस्पतिवार को आयोजित किसान दिवस में एसडीएम, तहसीलदार आदि कई अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनको शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। तहसील सभागार में किसान दिवस की शुरुआत में किसानों ने भैंसा रोड पर कूड़े के पहाड़ की समस्या को रखते हुए अधिकारियों को अवगत कराया कि कूड़े के पहाड़ के कारण बदबू का साम्राज्य है। इस कारण उधर से लोगों का गुजरना भी दुश्वार हो रहा है। इससे निजात दिलाई जाए। मुबारिकपुर रोड से मवाना तक आने वाली सड़क का तो निर्माण हो गया है लेकिन गांव में जो सीसी रोड बननी थी उसका अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। शुगर मिल शुरु हो चुका है। किसानों को गन्ना लदे वाहन लेकर गुजरने में परेशानी हो रही है। इसका निर्माण शीघ्र से शीघ्र पूरा कराया जाए। बिजली की समस्याओं और गन्ने की पर्चियां ठीक से नहीं आने की समस्या से भी अवगत कराया। इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह, एसडीओ बिजली वकील कुमार, गन्ना समिति सचिव विजय बहादुर व थाना प्रभारी पूनम जादौन उपस्थित रहीं। एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी, मनोज खत्री, बबलू तालियान, सूरज सिंह, सुशील सिंह, पुष्पेंद्र, मोहित, रविंद्र, संजय, सुशील, अनुज आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें