फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला स्वयं सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। नगर पालिका द्वारा मंगलवार को महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशन में किया गया।
महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को स्वच्छता और सामाजिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समूह की महिलाओं ने अपने प्रयासों से स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन नगरी सरधना के ब्रांड एंबेसडर शावेज अंसारी, पिंकी सोम, पूजा वालिया, सभासद शानू जैन, खालिद अंसारी, राहुल पाल समेत स्वयं सहायता समूह की सदस्य हुमा कुरैशी, निशा, सना, मोहसिना, शाहजहां और बुशरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व पिंकी सोम ने किया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह के प्रयास सराहनीय हैं।

इस मौके पर पालिका स्टाफ से विपिन कुमार शर्मा, मनोज कुमार, मनीष कुमार, सोहनवीर सिंह, अरविंद कुमार, रोहित सोम, आस्था छाबड़ा, अजमत, चिंकी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें