फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मेले में युवतियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Thu, 19 Nov 2026 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में लगे मेले में युवतियों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ युवक युवतियों को दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान पुलिसकर्मी दिखाई नहीं देने पर मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। सीओ कोतवाली के मुताबिक, पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवतियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में लगे मेले में युवतियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने मेले में घूमने आई युवतियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में युवक युवतियों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मेले में अफरातफरी का माहौल नजर आ रहा है।

विज्ञापन


दौड़ाकर पीटते दिखे युवक, तमाशबीन बने रहे लोग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक युवतियों के पीछे दौड़ रहे हैं और उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। घटना के दौरान आसपास मौजूद कई लोग तमाशबीन बने दिखाई दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर युवतियों के साथ हुई इस घटना ने मेले में आने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: सिलिंडर हादसे में मां-बेटियों की मौत: 17 सेकेंड की CCTV फुटेज आई सामने, मंजर देख बेसुध हुआ साजिद

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिसकर्मी नजर नहीं आने पर उठे सवाल
मेले जैसे सार्वजनिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सुरक्षा के इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा है। इस वजह से यह सवाल भी उठ रहा है कि मेले में पुलिसकर्मियों की तैनाती थी या नहीं और घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कहां थी।

पुलिस ने शुरू की वीडियो की जांच
फिलहाल मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें