फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला की सुरक्षा के दावे फेल, मनचलों के खौफ से छात्रा ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 06 May 2018 02:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ में मनचलों के खिलाफ अभियान चलाने और महिला की सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसर भले ही कितने दावे कर लें। लेकिन हकीकत इससे उलट है। नौबत यहां तक पहुंच रही है कि छात्राओं को मनचलों के खौफ के चलते परीक्षा तक छोड़नी पड़ रही है और पुलिस शिकायत के बावजूद कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। शनिवार को इस तरह के एक मामले में एसएसपी के निर्देश के बाद मेडिकल पुलिस हरकत में आई। 

विज्ञापन


पढ़ें : छात्रा के आत्मदाह मामले की लखनऊ तक गूंज, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ये बयान

मेडिकल थानाक्षेत्र निवासी एक छात्रा शनिवार सुबह बीए प्रथम की परीक्षा देने जा रही थी। आरोप है कि हापुड़ अड्डे चौराहे पर चार युवकों ने छात्रा से गालीगलौज और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर छात्रा को धमकी देकर भाग निकले। दहशत में आई छात्रा परीक्षा देने के बजाय वापस घर लौट आई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। छात्रा के परिजनों ने मेडिकल थाने पहुंचकर मनचलों के खिलाफ शिकायत की। लेकिन वहां सुनवाई न होने पर छात्रा और परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जिसके बाद मेडिकल पुलिस की नींद टूटी। वहीं, एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि घटनास्थल नौचंदी क्षेत्र का है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले, जिम्मेदार कौन 
एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजनों ने सवाल किया कि मनचलों की करतूत से छात्रा की परीक्षा छूट गई, इसका जिम्मेदार कौन होगा। पुलिस भी जांच करने का ही आश्वासन दे रही है। आरोपी कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहे हैं। कई बार शिकायत भी की। लेकिन छात्रा अपने परिवार की इज्जत की खातिर खामोश थी। शनिवार को आरोपियों ने हदें पार कर दीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें