फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एलेक्स पेरी और रेणुका बनने का सपना लिए मैदान में उतरीं महिला खिलाड़ी

विज्ञापन
गेम सिटी एरेना में डब्लूपीएल के ट्रायल देती महिला क्रिकेटर
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय क्रिकेट में महिलाएं भी तेजी से नाम चमका रही हैं। क्रिकेट के प्रति महिला खिलाड़ियों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना के क्रिकेट मैदान में वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की ओर से कराए गए ट्रायल में देखने को मिला। देशभर में 25 जिलों में ट्रायल कर स्पीड क्वींस तेज गेंदबाजों की तलाश की जा रही है। यहां मेरठ में भी महिला खिलाड़ी एलेक्स पेरी और रेणुका सिंह बनने का सपना लिए मैदान में उतरीं और प्रतिभाग कर उम्दा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग की ओर से बीसीसीआई के सहयोग से शुक्रवार को ट्रायल्स में लगभग 50 महिला तेज गेंदबाजों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को खूब आकर्षित किया। ट्रायल में मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर यहां तक कि उत्तराखंड, ओडिशा, हरियाणा और पंजाब से भी महिला किकेटरों भाग लिया। ट्रायल में डब्लूपीएल की टीम में शामिल राजा राम, झारखंड रणजी ट्रॉफी टीम के कोच यजुवेंद्र कृष्णार्थी और उनकी टीम शामिल रही। उन्होंने बताया कि ट्रायल का परिणाम तत्काल घोषित नहीं किया गया। चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखते हुए बीसीसीआई को पहले नाम भेजे जाएंगे और 24 घंटे के भीतर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
इसमें अंडर-19 और अंडर-23 में महिला खिलाड़ियों का चयन होगा। ये खिलाड़ी एक फरवरी को मुंबई में आयोजित नेशनल ट्रायल में हिस्सा लेंगे। वहां से अंडर-19 में पांच और अंडर-23 में पांच क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा जो डब्लूपीएल की फ्रैंचाइज में शामिल होंगी और उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के साथ सीखने का मौका मिलेगा। ट्रायल में यूपी अंडर 19 खिलाड़ी ज्योति, जाह्वनी आदि ने भी ट्रायल दिया।
विज्ञापन

-
ये बोलीं महिला खिलाड़ी...
एलेक्स पेरी जैसा बनना चाहती हैं परी
मुजफ्फरनगर से ट्रायल देने पहुंचीं परी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स पेरी जैसा ऑलराउंडर क्रिकेटर बनना चाहती हैं। वह पिछले तीन साल से क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने तेज गेंदबाजी से सभी को आकर्षित किया। उन्होंने इस ट्रायल पर खुशी जताई।
लगातार होने चाहिए ऐसे ट्रायल
मेरठ निवासी अंडर-19 क्रिकेटर रिया भाटी ने कहा कि वह पिछले छह साल से क्रिकेट खेल रही हैं और यूपी के लिए अंडर-19 भी खेल चुकी हैं। वह ऑलरांंडर हैं। युवराज और स्मृति मंधाना उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ट्रायल होते रहने चाहिए, जिससे महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिले।
करुणा की स्विंग ने आकर्षित किया
उत्तराखंड की रहने वाली करुणा शेट्टी तेज गेंदबाज हैं। वह पिछले तीन साल से क्रिकेट खेल रही हैं। यहीं, जीसीए में पिछले दो साल से तैयारी कर रही हैं और उत्तराखंड के लिए अंडर-19 भी खेल चुकी हैं। अभी उनका चयन सीनियर टीम के कैंप में भी हुआ है। उन्होंने कहा कि वह मिचेल स्टार्क और झूलन गोस्वामी को देखकर क्रिकेट में आई। इससे पहले वह स्वीमिंग, फुटबाल आदि गेम्स खेल चुकी हैं।
बीसीसीआई के ट्रायल होना मेरठ के लिए बड़ी बात
गेम सिटी एरेना के प्रबंधक नलिन अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीआई की ओर से मेरठ को ट्रायल के लिए चुना जाना बड़ी बात है। इससे महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। इससे आगे भी महिला क्रिकेटरों की संख्या बढ़ेगी।

गेम सिटी एरेना में डब्लूपीएल के ट्रायल देती महिला क्रिकेटर

गेम सिटी एरेना में डब्लूपीएल के ट्रायल देती महिला क्रिकेटर

गेम सिटी एरेना में डब्लूपीएल के ट्रायल देती महिला क्रिकेटर

गेम सिटी एरेना में डब्लूपीएल के ट्रायल देती महिला क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें