फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बंधक बनाकर विवाहिता से दुष्कर्म, दो साल की बच्ची को सिगरेट से दागा, पुलिस से लगाई गुहार

Wed, 07 Aug 2019 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में विवाहिता को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर पड़ोसी युवक ने महिला और उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि पड़ोसी ने हरिद्वार के एक आश्रम में बंधक बनाकर महिला के साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया।इसके बाद महिला की दो साल की बच्ची को आरोपी ने सिगरेट से दाग दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी इस पीड़िता ने नई मंडी पुलिस को तहरीर दी।महिला ने बताया कि वह 30 जून को अपनी दो वर्षीय पुत्री को साथ लेकर जनकपुरी में अपनी मौसी के यहां जाने के लिए घर से निकली थी।

जब वह विश्वकर्मा चौक पर टेंपो का इंतजार कर रही थी, उसी समय उसके मोहल्ले में ही रहने वाला आरोपी युवक बाइक से वहां पहुंचा। आरोपी उसे और उसके पति को अच्छे से जानता था। युवक ने कहा कि वह भी जनकपुरी की तरफ ही जा रहा है और उसे छोड़ देगा। 

विवाहिता अपनी बच्ची को लेकर आरोपी युवक की बाइक पर बैठ गई। आरोप है कि कुछ दूर जाकर आरोपी ने बाइक रोक दी। उसने गर्मी होने का बहाना कर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। उसके पीने के बाद विवाहिता को नशा हो गया। जब उसे होश आया, तो उसने अपने आपको एक आश्रम में बंधक पाया। 
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने विवाहिता के साथ वहां पर पांच दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी युवक उसकी पुत्री को सिगरेट से दागता था और पीड़िता की सरियों से पिटाई करता था। आरोपी ने उसकी पुत्री को उससे अलग रखा। आरोपी उसे लगातार नशा देता रहा। एक दिन वह मौका पाकर वहां से भाग आई। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को सारी बात बताई। 

विवाहिता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली है। आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहा है कि यदि उसने कोई कार्रवाई की तो वह उसकी वीडियो को वायरल कर देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय करने की गुहार लगाई है। नई मंडी पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें