फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर: लूट की वारदात कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, इनामी चकमा देकर फरार

Wed, 07 Aug 2019 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह दो अलग अलग स्थानों पर मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। दोनों पुलिस की गोली  पैर मेलगने से घायल हो गए। वहीं पंद्रह हजार का इनामी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस उपचार के लिए घायल बदमाशों को लेकर सीएचसी पहुंची जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बागपत के चांदीनगर और खेकड़ा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो बदमाश घायल हो गए जबकि पु पंद्रह हजार का इनामी अनुज उर्फ गप्पी पुलिस के सामने से ही चकमा देकर फरार हो गया। 

विज्ञापन

खेकड़ा कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया बड़ागांव से कार चोरी कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस टीम ने मसूरी के जंगल में घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से हरियाणा के सोनीपत जिले के बहालगढ़ निवासी अतुल घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अतुल पर कई मुकदमे दर्ज है।

उधर चांदीनगर थाना क्षेत्र में ढिकौली कहरका मार्ग पर लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को भी पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। ढिकौली का रहने वाला राकेश पुलिस की गोली से घायल हो गया, जबकि उसका भतीजा 15 हजार का इनामी अनुज उर्फ गप्पी भागने में कामयाब हो गया। पिछले तीन दिन में वह दो बार गप्पी पुलिस के सामने से फरार हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें