फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आगे छह माह के मासूम के साथ महिला ने लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह के बच्चे संग महिला मालगाड़ी के आगे कूदी
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक महिला ने अपने छह माह के बच्चे के साथ मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

यह रात करीब आठ बजे की है। दौराला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दिल्ली से सहारनपुर की ओर एक मालगाड़ी जा रही थी। वहां पहले से अपने बच्चे के साथ मौजूद महिला ने ट्रैक पर मालगाड़ी आते ही छलांग लगा दी। मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को सीएससी में भर्ती कराया। फिलहाल महिला के शव की शनाख्त नहीं हो सकी। सीओ दौराला संजीव दीक्षित ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की शनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के मिलने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें