फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट: 'हमारी भूल, कमल का फूल' के नारे, 12वें दिन भी धरने पर डटी महिलाएं, 108 बार किया 'राम' नाम जाप

Sat, 16 May 2026 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-2 में सेटबैक वापस लेने की मांग को लेकर महिलाओं का धरना 12वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने 'हमारी भूल, कमल का फूल' के नारे लगाए और आवास विकास परिषद के खिलाफ विरोध जताया।

विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट में धरने पर बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-2 में महिलाओं का धरना शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं धरना स्थल पर पहुंचीं और आवास विकास परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई। महिलाओं ने 'हमारी भूल, कमल का फूल' के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया और सेटबैक वापस लेने की मांग दोहराई।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें: West UP News: तपिश से बेहाल मेरठ, 42 डिग्री के पार जाएगा पारा, राहत के आसार नहींं

तेज गर्मी में भी आंदोलन जारी
धरना स्थल पर जुटीं महिलाओं का कहना है कि सेटबैक वापस लेने की मांग को लेकर पिछले कई माह से लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

गर्मी के बावजूद महिलाएं लगातार धरने पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

108 बार किया राम नाम का जाप
धरने के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से 108 बार राम नाम का जाप भी किया। इसके माध्यम से उन्होंने अपनी मांगों के जल्द समाधान की प्रार्थना की और आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने का संकल्प जताया। महिलाओं का कहना है कि यह आंदोलन केवल उनके घरों और अधिकारों से जुड़ा है, इसलिए वे पीछे हटने वाली नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें