फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईकड़ी में महिलाओं ने बुजुर्ग को पीटा, पैर में नुकीली वस्तु मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ईकड़ी गांव में घर के सामने लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं पर 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट करने और नुकीली वस्तु से पैर पर वार कर घायल करने का आरोप है। घायल पक्ष ने थाना सरधना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ईकड़ी निवासी 70 वर्षीय झज्जू कश्यप का बुधवार रात घर के सामने रहने वाली महिलाओं से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि घर के सामने पेशाब करने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दो महिलाओं ने बुजुर्ग के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नुकीली वस्तु से पैर पर वार कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घायल पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें