एबीवीपी के सम्मेलन में संबोधित करती मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष फरुखाबाद। (मवाना)
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत के युवती सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत ने त्वं हि दुर्गा युवती सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन महिलाओं और बेटियों की शक्ति को समर्पित था। इसमें मातृशक्ति के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया।
उत्सव मंडप में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शक्ति साहनी ने की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा कि महिलाएं मां दुर्गा का वास्तविक स्वरूप हैं। हर बेटी में अद्भुत शक्ति और तेज विद्यमान है। उन्होंने समाज से बेटा-बेटी के भेद मिटाने का आह्वान किया। युवतियों को अपनी ताकत पहचानकर आत्मनिर्भर बनने को कहा। सम्मेलन में महिलाओं के लिए सुरक्षित, भयमुक्त और सम्मानजनक वातावरण बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
मोनिका यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेटियां निडर होकर आगे बढ़ रही हैं। विशिष्ट अतिथि अंजलि चौहान ने महिलाओं को आपसी प्रतिस्पर्धा के बजाय एक-दूसरे को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शक्ति साहनी ने युवाओं को आत्मविश्वास बनाए रखने और निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। राष्ट्रीय सह संयोजक सचिन साधारणपुर, अमल खटीक, सचिन कुमार, मीनाक्षी तोमर, दुष्यंत प्रजापति, आदित्य शर्मा, अनमोल रस्तोगी और शिवा शर्मा उपस्थित रहे।
एबीवीपी के सम्मेलन में संबोधित करती मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष फरुखाबाद। (मवाना)
एबीवीपी के सम्मेलन में संबोधित करती मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष फरुखाबाद। (मवाना)