मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनज़र पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) का बुधवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर 3:15 बजे उनका कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। मेडिकल में कोविड संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए 100 बेड की पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) बनाई गई है।
50 बेड का आइसोलेशन वार्ड, 25-25 बेड का का आईसीयू व जनरल वार्ड है, यहां 25 वेंटिलेटर रहेंगे। मेरठ जिले में अभी तक कोविड पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) नहीं थी।