फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की बात सुन... पुलिस अफसर हैरान, थाने में जमकर हंगामा

Fri, 18 May 2018 03:04 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। यहां 32 साल की एक महिला किशोर से शादी करने की जिद पर अड़ गई और थाने में हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। हापुड़ अड्डे चौराहे पर बृहस्पतिवार को एक महिला अपने से आधी उम्र के किशोर से शादी करने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर और महिला को थाने ले गई।

बुलंदशहर के स्याना के डहर पट्टी निवासी एक 32 वर्षीय महिला की शादी नौ साल पहले हुई थी। महिला का एक बेटा भी है। महिला का अपने पति से तलाक हो गया था। एक साल पहले महिला का प्रेम प्रसंग अपने ही गांव के पड़ोसी किशोर (16) से हो गया। दोनों एक साल से टीपीनगर क्षेत्र के मलियाना में किराए पर रह रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: दो प्रेमियों की जिद के आगे झुके परिजन, थाने में हुई शादी, SO साहब ने दिया आशीर्वाद

विज्ञापन

फाइल फोटो
वहीं बृहस्पतिवार को महिला किशोर के साथ जा रही थी। इस बीच रास्ते में हापुड़ अड्डा चौराहे पर महिला ने बखेड़ा कर दिया। महिला का आरोप है कि किशोर ने उसे शादी का आश्वासन दिया था। एक साल से उसके साथ रह रहा है। उसे अब परिजनों ने भी घर से बेघर कर दिया है। वह एक साल पहले ही अन्य दूसरी जगह शादी कर लेती, लेकिन किशोर ने उसे आश्वासन दिया था वह शादी करेगा।

वहीं थाने में पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किशोर से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। वहीं किशोर का कहना था कि वह किराए पर रहकर काम करता है। महिला उसे फर्जी तरह से झूठे मुकदमे में फंसाने की मांग कर रही है। इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला का कहन है कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें