मनेंद्र ने महिला की भाभी नूतन को सुबह 10 बजे फोन करके घटना की जानकारी दी। मृतका के तहेरे भाई विनीत ने बताया कि घटना की सूचना के बाद उसने मनेंद्र को फोन किया तो मनेंद्र ने तुरंत गांव आने का कहा। मृतका के ससुर बुद्ध सिंह व सांस कुंती देवी ने बताया कि बहू की सुबह अपने पति के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। वह 18 तारीख को अपनी सहेली के विवाह में जाने की जिद कर रही थी। सास-ससुर का कहना है कि स्वाति तमंचा चलाना जानती थी और उसे घर में क्या तमंचा है यह भी जानकारी थी।
उधर, मृतका के परिजनों का कहना है कि स्वाति अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध करती थी। इस कारण उसकी हत्या की गई है। वहीं पुलिस ने स्वाति के सास-ससुर को पूछताछ के लिए थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के अनुसार मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए
एसपी प्रभाकर चौधरी ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा सीओ बृजराज सिंह व मजिस्ट्रेट तहसीलदार सुरेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। कप्तान ने कहा कि जांच कराई जाएगी। बिजनौर से आएं डॉग स्वाड ने भी घटना की जांच की और फोरेंसिक टीम ने भी फिगर प्रिंट लिए। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में ले लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/