फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: महिला की सिर में गोली मारकर हत्या, हाईवे पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 May 2019 01:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हाईवे पर मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में खतौली बाईपास हाईवे पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


खतौली बाईपास हाइवे पर महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि महिला की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। 

पुलिस यह भी मान रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। महिला की उम्र 35 वर्ष के लगभग है। हालांकि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। महिला के दाएं हाथ पर एक टैटू बना हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें