फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा, तमंचा व कारतूस बरामद, सिपाही घायल

Tue, 07 May 2019 10:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के शामली में मंगलवार तड़के थानाभवन क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार के इनामी लुटेरे को दबोच लिया। वह कई अपराधों में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं एक सिपाही भी मुठभेड़ में घायल हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थानाभवन क्षेत्र में पुलिस को बदमाश राजेंद्र बावरिया उर्फ जंगली के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बदमाश को चारों ओर से घेर लिया।

बदमाश ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन


बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।  पुलिस के अनुसार राजेंद्र अंतर राज्य लुटेरा है और गैंग बनाकर लूटपाट करता है। वह पूर्व में कई वारदातों में शामिल रह चुका है। उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। मुठभेड़ में पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें