फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: दंपती को बंधक बनाया, पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, दस आरोपी हिरासत में

Thu, 24 Mar 2022 03:01 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पीड़ित दंपती थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की। वहीं पुलिस दो दिन तक वारदात को छिपाए रही।
विज्ञापन
RAPE - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अपराध पर लगाम  लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। यहां सरेराह अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं।मुजफ्फरनगर जनपद में रास्ते से पैदल गुजर रहे एक दंपती को कुछ अज्ञात बदमाशों ने बंधक बना लिया और महिला के साथ उसके पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र से पैदल गुजर रहे दंपती को युवकों ने पकड़कर बंधक बना लिया। महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: हाई प्रोफाइल केस: होश में आए डीन, 13 दिन में हुए तीन ऑपरेशन, फिर भी जिस्म से नहीं निकल सकीं छह गोलियां
विज्ञापन


पीड़ित दंपती थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की। वहीं पुलिस दो दिन तक वारदात को छिपाए रही। गुरुवार को मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि मंगलवार रात के समय वह पैदल ही गांव जा रहे थे। बाग के पास युवक पहुंचे और खींचतान करने लगे। विरोध करने पर दंपती की पिटाई भी की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें