फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा में महिला की हत्या, पूर्व पार्षद के बेेटे पर मर्डर का आरोप

Sat, 02 May 2020 10:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा में शनिवार सुबह एक महिला का निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षद के बेटे पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड पर फाजलपुर में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।

पुलिस पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व पार्षद का बेटा पिछले कुछ दिन से एक महिला को पूर्व पार्षद का बेटा एक धार्मिक स्थल में गुपचुप रखे हुए था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद शनिवार को युवक ने महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पूर्व पार्षद के घर पर दबिश दी लेकिन वह घर से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें