फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में महिला की निर्मम हत्या, अनगिनत टुकड़े कर बोरे में भरकर फेंकी लाश, सिर ले गया साथ

Mon, 26 Oct 2020 07:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

मेरठ के लिसा़ड़ी गेट थानाक्षेत्र में कब्रिस्तान के नजदीक कूड़े के ढेर पर एक 35 वर्षीय महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव कई टुकड़ों में बोरे में मिला, जिससे सिर गायब था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के सुहैल गार्डन स्थित कब्रिस्तान के नजदीक कूड़े के ढेर में महिला की सिर कटी लाश मिलने की सूचना पर इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला किसी परिचित द्वारा महिला की हत्या किए जाने का लग रहा है।

महिला का शव अनगिनत टुकड़ों में बोरे में भरकर फेंका गया है। पहचान छिपाने के लिए हत्यारोपी शव से सिर को काटकर साथ ले गया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा साथ ही आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें