फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर पर छापा, इस हालत में मिले युवक-युवतियां, देखकर पुलिस अफसर भी हैरान

Mon, 26 Oct 2020 02:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर शहर के भोपा रोड स्थित स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। संदिग्ध हालात में मिले तीन लोगों के साथ ही कुछ युवतियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन


वहीं, स्पा सेंटर संचालिका फरार हो गई। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित एक कॉलेज के सामने करीब 15 दिन पूर्व स्पा सेंटर का संचालन शुरू किया गया था। 

इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि स्पा सेंटर पर पुलिस को अनैतिक गतिविधियों की सूचनाएं मिल रहीं थीं, जहां बड़ी संख्या में युवक-युवतियों का आगमन होता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा का निधन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखिए तस्वीरें

इसी के चलते रविवार शाम करीब छह बजे पुलिस टीम ने उक्त स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा। मौके से तीन लोगों के साथ ही कुछ युवतियां भी संदिग्ध हालात में मिलीं, जबकि मौका पाकर स्पा सेंटर संचालिका फरार हो गई। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि सेंटर से मिलीं युवतियों को उनके परिजनों को थाने बुलाकर चेतावनी देते हुए उनके सुपुर्द कर दिया गया, जबकि मौके पर पकड़े तीन आरोपियों नमन गर्ग, निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी, शिवशंकर निवासी शामली और यामीन निवासी शकूर बस्ती दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों व सेंटर संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें