फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धर्मशाला के बाहर महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- विरोध पर जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। जयंती माता शक्तिपीठ धर्मशाला के बाहर निर्माण कार्य के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है।
पीड़िता ने बताया कि उनके निवास के सामने पर्यटन विभाग की ओर से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों में से एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से अश्लील हरकतें और इशारे कर रहा था। मना करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 20 अप्रैल की दोपहर करीब 1:00 बजे वह धर्मशाला के बाहर नल से पानी लेने गई थी। आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने हाथापाई की, जिससे उसे चोटें आईं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। पीड़ित ने अब आईजीआरएस पर भी शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें