फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्रवाई नहीं होने पर एसडीएम की गाड़ी के सामने लेटी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव धूमा नंगली में जमीन की पैमाइश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर तहसील पहुंची महिलाओं ने एसडीएम की गाड़ी को रोक लिया और उसके सामने लेट गई। एसडीएम ने गाड़ी से उतरकर महिलाओं से बात की और बुधवार को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुई। इस संबंध में एसडीएम को दिए पत्र में दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
गांव धूमा नंगली निवासी रमेश गिरी ने 26 मई को ग्रामीणाें के साथ तहसील में धरना देते हुए तहसीलदार निरंकार सिंह को दिए शिकायत पत्र दिया था, जिसमें 27 फरवरी को उनके द्वारा जारी आदेश को नियम विरुद्ध बताया था। जिसमें कानूनगो पर सही पैमाइश नहीं करने की बात कही थी। उसका कहना है कि उसका रकबा पहले से ही 1600 मीटर कम है। इस संबंध में 12 मई को तहसीलदार ने कानूनगो को पैमाइश के आदेश दिए थे लेकिन इस पर कानूनगो ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके खेत में अभी तक गेहूं की फसल खड़ी हुई है। उक्त मामले में बीते बुधवार को कानूनगो सीताराम ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर खेत की पैमाइश की थी लेकिन पैमाइश के बाद कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को चार महिलाएं और एक दर्जन लोग तहसील पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। इसी दौरान एसडीएम संतोष कुमार सिंह अपनी गाड़ी में सवार होकर कहीं जाने लगे तो महिलाएं उनकी गाड़ी के आगे लेट गई। एसडीएम गाड़ी से उतरे और महिलाओं से बात की। महिलाओं ने खेत में गड़ी खूंटी हटवाने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें बुधवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं गाड़ी के सामने से हटी। इस संबंध में एक पत्र एसडीएम को दिया, जिस पर रमेश गिरी, शौकीन गुर्जर, संतरपाल, मदन, मोहनगिरी, अनीता आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें