फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। पति को छोड़कर प्रेमी संग रह रही दो बच्चों की मां ने बृहस्पतिवार को बस स्टैंड पर हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। बताया गया कि महिला ने पति के साथ मारपीट भी की। इसके बाद मामला थाने पहुंचा।
विज्ञापन

मेरठ निवासी एक युवक की पत्नी को बहसूमा निवासी युवक अपने साथ ले आया था। बताया गया कि प्रेमी महिला को लेकर फलावदा में किराए पर रह रहा था। महिला के दो बच्चे भी हैं। जानकारी होने पर महिला का पति फलावदा पहुंच गया और पत्नी को ले जाने के लिए कहा। इस पर पत्नी ने पति के साथ जाने से मना कर दिया। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। वहीं बस स्टैंड पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मौजूद लोगों के मुताबिक महिला ने पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया। पति द्वारा इस बात का विरोध किया तो महिला ने पति के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पति, पत्नी व प्रेमी को थाने ले आई। बाद में तीनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें