फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: काॅलेज के माली से मोबाइल व नकदी लूटी

विज्ञापन
गांव सौंदत्त निवासी मुकेश जिसके साथ लूट हुई। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। डिग्री कॉलेज के माली से दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने रोककर पांच हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड आदि लूट लिया और भाग गए। गांव सौंदत्त निवासी मुकेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि वह नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज में माली का काम करता है। बृहस्पतिवार की शाम 4:00 बजे बाइक से गांव लौट रहा था। वह कूडी की झाल के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइकों पर आए चार युवकों ने तमंचा दिखाते हुए उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे मोबाइल, पर्स छीन लिया। पर्स में पांच हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि भी थे। आरोपियों ने जाते समय धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें