फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: गन्ना कोल्हू पर खौलती कढ़ाई में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Sun, 08 Dec 2019 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
sugercane crusher - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को एक महिला की गन्ना कोल्हू पर खौलती कढ़ाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के बालैनी थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित कोल्हू पर रविवार को रोशनगढ़ ग्राम निवासी मोनू पुत्र मोहर की पत्नी रोज की तरह काम कर रही थी। आज सुबह भी गुड़ बनाने के लिए कोल्हू में गन्ने का रस उबाला जा रहा था कि इसी दौरान महिला अचानक खौलती कढ़ाई में जा गिरी। 

Trending Videos
विज्ञापन

महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से कोल्हू पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। महिला को बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उसे बचाया न जा सका। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को लोगों की मदद से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें