फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन

- खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर रोड पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। सोमवार शाम क्षेत्र के गांव धनतला निवासी एक महिला सड़क पार करते समय स्कूटी की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में ग्रामीणों ने उसे खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर मेडिकल रेफर कर दिया, जहां रात्रि में महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से स्कूटी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव धनतला निवासी राजपाल पुत्र रमेश के अनुसार सोमवार शाम उसकी पत्नी सुधा (40) खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर रोड पार कर किसी कार्य से आई थी। इस दौरान महिला मोहिउद्दीनपुर की ओर से आ रही एक स्कूटी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत चिंताजनक होने पर उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया, जहां देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतका के पति राजपाल की ओर से अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें