मेरठ के परतापुर में मंगलवार सुबह परतापुर रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना सामने आई। घरेलू विवादों से परेशान एक 23 वर्षीय युवती ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले अछरोंडा गांव निवासी हिमांशु से हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच मतभेद और तनाव चल रहा था।