फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेजाब पीने से महिला की मौत, पूर्व पति ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रशीदनगर में पति से हुए झगड़े के बाद एक महिला ने तेजाब पीकर जान दे दी। पूर्व पति ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

खैरनगर निवासी 40 वर्षीय सादमा का 17 वर्ष पहले रशीदनगर निवासी सलाउद्दीन से निकाह हुआ था। दाेनों के एक बेटी सिमरन (15) है। वर्ष 2011 में सलाउद्दीन ने सादमा को तलाक दिए बिना दूसरा निकाह कर लिया था। इसके बाद सादमा ने भी रशीदनगर निवासी जियाउद्दीन से दूसरा निकाह कर लिया। रविवार रात में सादमा का किसी बात को लेकर पति से झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि उसने घर में रखा तेजाब पी लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार दाेपहर में सादमा की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर चले गए और दफनाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान सलाउद्दीन वहां पहुंचा और सादमा की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें