फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ बाइक पर बैठी महिला के गिरने से हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/मवाना(मेरठ)। क्षेत्र में पति के साथ बाइक से जा रही महिला अचानक गिर गई। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सरधना थाना क्षेत्र के कालंद गांव निवासी 55 वर्षीय श्यामा देवी पति मंगल सैन के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को सरधना आ रही थी। इसी बीच रास्ते में वह बाइक से गिर गई। गंभीर चोट लगने से श्यामादेवी की मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले की पुलिस को सूचना नहीं दी। वहीं, थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने भी घटना की जानकारी से इंकार किया है। वहीं, मवाना में बृहस्पतिवार शाम फलावदा रोड पर कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पिलौना निवासी 48 वर्षीय राजकुमारी भांजे अंकुर के साथ मवाना से दवाई लेकर बाइक से गांव लौट रही थी। फलावदा रोड पर डिग्री कालेज से आगे तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गंभीर चोट लगने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंकुर घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी।
गोवंश के अवशेष मिले, मुकदमा दर्ज
सरधना। दबथुवा गांव के जंगल में एक ईख के खेत में बृहस्पतिवार दोपहर पशुओं के अवशेष पड़े मिले। पुलिस ने अवशेषों को एकत्र किया और पशु चिकित्सक बुलाकर सेंपल जांच के लिए भिजवाया। इस मामले में थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक अवशेष किसी मृत पशु के प्रतीत हो रहे हैं। सैंपल जांच को भेजे हैं। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें