फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन पर गिरे कपड़े को लकड़ी से उठा रही थी बच्ची, करंट से हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा(मेरठ)। हसनपुर कलां में बृहस्पतिवार को एचटी लाइन के करंट से बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

किठौर क्षेत्र के हसनपुर कलां में राकेश वाल्मीकि का परिवार प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित घर में रहता है। मकान की छत से मात्र एक फीट की दूरी पर एचटी लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार को राकेश की दस वर्षीय पुत्री जाह्नवी छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी बीच एक कपड़ा विद्युत लाइन पर गिर गया। वह लकड़ी की मदद से लाइन पर गिरे कपड़े को उतारने लगी। तभी तेज करंट की चपेट में आने से वह छत से नीचे की ओर पड़ी सीमेंट की चादर पर गिर गई। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन बच्ची को प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां जाह्नवी को मृत घोषित कर दिया गया। हसनपुर कलां के समाज सेवी जग्गी जाटव, राकेश वाल्मीकि ने किठौर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी पर दरोगा शिवध्यान सिंह, रामेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजने लगे। ग्राम प्रधान मुकेश गुर्जर ने पुलिस को बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने को इच्छुक नहीं है। परिजनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक राकेश की एक पुत्र दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें