मेरठ के परतापुर में एक युवती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवती का शव ईख के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार दोपहर को परतापुर थानाक्षेत्र के गुमी गांव के छोर पर एक गन्ने के खेत में एक युवती का गला कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।