फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: शादी के 34 साल बाद पाकिस्तानी मूल की महिला को भारत में मिली ऐसी खुशी, छलक उठे आंसू

Sun, 06 Oct 2019 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जुबैदा बेगम पति जावेद के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक पाकिस्तानी मूल की महिला जुबैदा को जब शादी के 34 साल बाद भारतीय नागरिकता मिली तो उसकी आंखे छलक उठीं। वहीं उनके परिवार में खुशी का माहौल है। जुबैदा अब इस बात से काफी खुश हैं कि वह अब भारतीय नागरिक की तरह अपने वोट का प्रयोग कर सकेंगी। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की रहने वाली जुबैदा बेगम का निकाह 1984 में मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र स्थित रहमत नगर निवासी जावेद के साथ हुआ था। वह 21 जून को भारत आ गईं और उसी दिन से उन्होंने भारत को अपनी सरजमीं मान लिया, लेकिन जुबैदा को तीन दशक तक इस बात का मलाल रहा कि वह भारत की नागरिक नहीं बन सकीं। 

जुबैदा और उनके शौहर जावेद ने 1994 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदान किया था। लेकिन हर बार उनकी वीजा अवधि बढ़ा दी जाती लेकिन जुबैदा और उनके पति ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार उन्हें उनके आचरण और रहन सहन के आधार पर भारतीय नागरिकता मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें