इसके बाद भी ससुराल वाले सोनम को प्रताड़ित करते रहे। चार दिन पूर्व सोनम लाड़नपुर से लापता हो गई। जबकि उसका आठ माह का पुत्र उसकी ससुराल में ही मिला। सोनम के पति व अन्य कुछ लोगों ने इसकी सूचना गाजीपुर पहुंचकर उसके मायके वालों को दी। मायके वालों को ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का पहले से ही शक था। सोनम को काफी तलाशा गया, लेकिन उसका कहीं पता न चल सका।
शुक्रवार को सोनम के मायके वाले थाने पहुंचे और उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार सुबह करीब नौ बजे गांव पैजनियां के जंगल में कुछ लोग एक कुएं के पास से होकर गुजर रहे थे। लोगों को कुएं से दुर्गंध आई तो उन्होंने उसमें झांककर देखा। उन्हें पानी में एक महिला का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।
शव मिलने की सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान सोनम के रूप में की गई। कुछ देर में ही मौके पर उसके मायके वाले भी पहुंच गए।
घटना से गुस्साए लोगों ने बिजनौर-नूरपुर हाईवे पर जाम लगाने के इरादे से बैठ गए और महिला के पति व ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। आक्रोशित ग्रामीणों की आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने आक्रोशित लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। महिला के भाई अनिल कुमार ने बहन के पति पुष्पेंद्र कुमार, देवर अर्जुन सिंह, ननद सोनम और रेशमा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पुष्पेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। बाकी आरोपी घर से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/