फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: हाईवे पर दो बेटों संग सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मां समेत दो की मौत एक घायल

Tue, 11 Jun 2024 10:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

हादसे के कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर किसी की काल आई तो पुलिस ने उसे हादसे की जानकारी दी। तब पुलिस को बताया गया कि महिला मीरापुर थाने के गांव केलापुर निवासी मोनी पत्नी संदीप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून हाईवे के जानसठ बाइपास पर सड़क पार करते समय मीरापुर थाने के गांव केलापुर निवासी मीना (35) व उसके चार साल के बेटे लवदीप की मौत हो गई। महिला का बड़ा बेटा चुन्नू (7) घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर एक महिला अपने दो बेटों के साथ जानसठ पुल के पास हरियाणा प्रदेश की बस से उतरने के बाद जानसठ मार्ग पर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। राहगीरों से सूचना पाकर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने महिला व उसके छोटे बेटे को मृत घोषित कर दिया। घायल बड़े बेटे को भर्ती कर लिया। 

उधर, हादसे के कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर किसी की काल आई तो पुलिस ने उसे हादसे की जानकारी दी। तब पुलिस को बताया गया कि महिला मीरापुर थाने के गांव केलापुर निवासी मोनी पत्नी संदीप है। महिला की ससुराल हरियाणा के जींद में है। वह अपने दोनों बेटों के साथ अपने मायका आने के लिए चली थी। संभवत: जानसठ पुल के पास चौराहे से मीरापुर जाने के लिए बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रही थी। नई मंडी सीओ रुपाली राव ने बताया कि दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें