फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पारिवारिक विवाद में महिला ने फिनाइल पिया, हालत चिंताजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टावन में महिला काजल चौहान (28) ने पारिवारिक विवाद के चलते फिनाइल पी लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे मेरठ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे यह घटना हुई। सहारनपुर के रणखंडी निवासी काजल चौहान का विवाह चार वर्ष पूर्व भगवानपुर चट्टावन निवासी जतिन तोमर से हुआ था। जतिन रैपिडो में बाइक चलाता है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद रहता था। इसी गृह-क्लेश से तंग आकर काजल ने यह कदम उठाया। पति जतिन तोमर ने उसे तुरंत नारायण हॉस्पिटल मेरठ में भर्ती कराया। मुंडाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें