फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूरियर कंपनी कर्मचारी बनकर महिला से 83 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कूरियर कंपनी कर्मचारी बनकर साइबर अपराधियों ने गंगानगर निवासी अरुणा खन्ना से 83 हजार रुपये की ठगी कर ली। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने ड्राई फ्रूट्स का ऑर्डर ऑनलाइन बुक किया था। ऑर्डर आने में देरी होने पर उन्होंने कंपनी में संपर्क किया तो उन्होंने कूरियर कंपनी की रसीद देकर ऑर्डर ट्रैक करने के लिए कहा गया।
कूरियर कंपनी की वेबसाइट पर ऑर्डर ट्रैक करते समय उन्हें मोबाइल नंबर मिला। इस पर बात करने पर उन्हें कहा गया कि मोबाइल नंबर वेरिफाई न होने के कारण ऑर्डर नहीं पहुंचा है। मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के लिए दो रुपये जमा कराने होंगे। यह पेमेंट यूपीआई से नहीं, एटीएम कार्ड से होगा। आरोपियों के भेजे लिंक पर क्लिक कर उन्होंने अपने एटीएम की जानकारी भर दी। दो रुपये ट्रांसफर न होने पर उन्हें सर्वर डाउन बताकर दोबारा कोशिश करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उनके बैंक खाते से एक बार करीब 64 हजार रुपये और दूसरी बार में 19 हजार रुपये कट गए। पीड़िता ने बैंक में और 1930 पर भी कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें