फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला को तीन तलाक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव अरनावली की महिला ने ससुराल वालों पर दहेज में लाखों रुपये की नकदी और ब्रेजा कार न देने पर उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
पीड़िता अंजुम पुत्र मुमताज ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की चमड़ा पैंठ काॅलोनी के निकट प्रधान डेयरी निवासी शाहिद पुत्र फहीमुद्दीन से हुई थी। शादी में लाखों रुपये खर्च हुए थे लेकिन ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये नकदी और ब्रेजा कार की मांग की। पीड़िता ने कहा कि कई बार समझाने का प्रयास करने पर भी पति-पत्नी के बीच उत्पीड़न जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के मुताबिक पति ने कुछ दिन पहले तीन तलाक बोलकर रिश्ता समाप्त कर दिया और उसे घर से निकाल दिया। महिला ने प्रार्थना पत्र में अपने पति शाहिद, देवर साकिब, सास रिजवाना, ननद सारिया, मौसी इमराना, मौसा नूर मोहम्मद और वकील को नामजद किया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें