फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाॅट के विवाद में महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव मुबारिकपुर निवासी रेशमा ने तहरीर देकर प्लाॅट के विवाद में छह लोगों पर प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों को प्लाॅट पर कब्जा करने से रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर निवासी रेशमा ने बताया कि उसका तायसरे व उनके चचेरे भाई से प्लाॅट को लेकर विवाद चला आ रहा है। प्लाट का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी दबंगई के बल पर प्लाट पर कब्जा करना चाहते हैं। पहले भी प्लाॅट को लेकर विवाद हो चुका है। पुलिस ने दोनों पक्षों में बीचबचाव कराकर न्यायालय का निर्णय आने तक दोनों पक्षों का एक-एक ताला डलवा दिया था। शुक्रवार की सुबह उसे जानकारी मिली कि आरोपी पक्ष प्लाॅट पर इकट्ठा हैं और कब्जा करने वाले हैं। इस पर वह भी चार महिलाओं को लेकर प्लाॅट पर पहुंची। उसने देखा कि आरोपियों ने प्लाॅट में बने कमरे में अपना ताला लगा दिया है और पशु बांधने की तैयारी कर रहे हैं। विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया और पथराव किया। शोर सुनकर मौके पर लोग एकत्र हो गए। पत्र में प्लाॅट पर कब्जा करने से रोकने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें