फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला के साथ ससुरालियों ने की मारपीट, छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। कैली गांव निवासी फरीद अली ने बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उसकी ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैली निवासी फरीद अली ने दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनकी बेटी इसरत की शादी मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव जोला में हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के साथ आए दिन झगड़ा किया जाता था। 13 अक्तूबर को बेटी ने फोन कर अपने साथ मारपीट होने की जानकारी दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के तालिब, मुजम्मिल, इकराम, हसरत, बुकरान और शहनाज ने मारपीट की, जिसमें बेटी को चोटें आईं। इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाना दौराला पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें