एसओ इंचौली ने लगवाए थप्पड़
पीड़िता का आरोप है कि एसओ इंचौली ने थाने में आरोपियों को बुलाया था। वहीं, एसओ इंचौली पंकज शर्मा ने आरोपियों के सामने ही महिला पुलिस से उसको थप्पड़ लगवाए। थाने में उसको बेइज्जत किया गया। जब उसके कपड़े फट गए तो उसे पुलिस ने घर तक छोड़ा।
मुझे बदनाम करने की साजिश
आरोपी विक्की तनेजा, जिपं सदस्य का कहना है कि, मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। मैंने अपने ड्राइवर को छह माह पहले ही हटा दिया था। इसी लड़की ने परतापुर थाने में भी रेप का मामला दर्ज कराया था। बाद में कोर्ट में बयान में ही वह पलट गई थी। पुलिस पूरे केस की जांच करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी। मैं लड़की तो जानता तक नहीं हूं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/