फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Tue, 30 Sep 2025 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर तीन लोगों के खिलाफ दी शिकायत, थाना पुलिस को जांच सौपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने तीन आरोपियों पर 23 सितंबर को घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की। पीड़िता के अनुसार मुख्य आरोपी पांच साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए बताया कि वह 2020 में पूर्व मुख्य आरोपी के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहती थी। आरोपी की हरकतों के चलते उसने मकान खाली कर दिया था। पीड़िता के अनुसार कुछ दिन बाद आरोपी तमंचा लेकर जबरन उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार महिला के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। विरोध करने पर आरोपी महिला व उसके परिवार को गोली मारने की धमकी देता था। आरोप है कि आरोपी सात दिन पूर्व अपने दो अन्य साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा था। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की थी। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मुख्य आरोपी के परिजनों को मामले से अवगत कराया था। महिला के अनुसार आरोपी के परिजनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की थी। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच की जाएगी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें