रालोद कार्यकर्ता पंचगांव में सदस्यता के लिये बैठक करते हुए फोटो रालोद
जानीखुर्द। रालोद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जानी ब्लाॅक के गांव फैजाबाद पंचगांव, जोहरा में बैठक कर सदस्यता अभियान चलाया। सिवाल खास विधान सभा के सदस्यता प्रभारी रणवीर दहिया ने कहा कि रालोद सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी है। पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। पार्टी की सदस्यता अभियान में गांवों-शहरों के युवा भी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। बैठक में गौरव चौधरी, संजय सिंह, सोनू, पाली, ऋषि पाल, अनिल, प्रेम, ओमबीर सिंह, हरेंद्र सिंह, जोनी, बबलू आदि मौजूद रहे।