फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने लगाया पति और सास पर हत्या के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ। कसेरुखेड़ा निवासी मोनी ने अपने पति और सास पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को थाना लालकुर्ती पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही। मुकदमा दर्ज करने को लेकर पीड़िता और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। वहीं, इस मामले में सफाई कर्मचारी संगठन भी पीड़िता के साथ आ गया और शनिवार को प्रदर्शन करने की बात कही है।
विज्ञापन

पीड़िता मोनी ने बताया कि उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी, लेकिन ससुरालियों को और दहेज चाहिए था। इस पर आए दिन मारपीट करते थे। पहले भी कई बार मारपीट कर चुके थे।आरोप है कि शुक्रवार को पति और सास ने उनकी हत्या का प्रयास किया। इस पर वह किसी तरह बचकर भागते हुए थाने पहुंची। वहां पर पुलिस से शिकायत की, लेकिन उनकी बात को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इस पर उन्होंने रिश्तेदार और नगर निगम सफाई कर्मचारी संगठन के महामंत्री कैलाश चंदोला को सूचना दी। वह भी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उनकी भी पुलिस से नोकझोंक हुई। चंदोला ने आरोप लगाया कि लालकुर्ती पुलिस ने मोनी के मामले में गंभीरता से सुनवाई नहीं की है। अब उनका संगठन एसएसपी से थाना पुलिस की शिकायत करेगा। वहीं, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें