मेरठ। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपी को शुक्रवार को नौचंदी थाना पुलिस पुलिस गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि 30 अक्तूबर को थानाक्षेत्र निवासी युवती ने ग्राम सिखेड़ा सिंभावली हापुड़ निवासी समीर के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का केस दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल, सोने की चेन, कानों के कुंडल और 40 हजार रुपये भी छीन लिए। वापस मांगने पर पिटाई कर दी। पीड़िता ने अपने परिवार को भी आरोपी से जान का खतरा जताया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस के माध्यम से आरोपी को साहिबाबाद से गिरफ्तार किया है। संवाद