फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला पर बालक से घर में चोरी कराने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के गांव निवासी महिला पर मानसिक रूप से बीमार बालक से घर से नकदी-आभूषण चोरी कराने का आरोप लगा है। बड़ी संख्या में लोगों ने सोमवार को परतापुर थाने में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बराल गांव निवासी बाला पत्नी चंद्रपाल परतापुर की एक फैक्टरी में काम करती है। सोमवार को ग्रामीणों के साथ परतापुर थाने पहुंची बाला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार को वह काम पर गई थी। उनका बडा बेटा योगेश, उसकी पत्नी पूजा बच्चों के साथ एक सगाई समारोह में गाजियाबाद गए थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी महिला ने उनके घर से मानसिक बीमार बच्चे से उनके घर से कमरे की संदूक में रखी दो जोड़ी पाजेब, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, तगड़ी, कानों के झुमके और 40 हजार रुपये चोरी करा लिए।
सोमवार को जब संदूक को कुछ सामान रखने के लिए खोला गया तो नगदी और ज्वेलरी गुम थी। बालक ने पूछने पर इसकी जानकारी दे दी। लोगों का आरोप है कि महिला ने एक अन्य घर में भी चोरी की थी। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें