फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे तक ई रिक्शा में लेकर घूमता रहा बेटा, नहीं मिला ऑक्सीजन, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ई रिक्शा में मां को लेकर घूमता रहा बेटा, ऑक्सीजन न मिलने से मौत
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट का एक युवक अपनी बीमार मां को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एक घंटे तक ई-रिक्शा में लेकर घूमता रहा, लेकिन किसी अस्पताल में ऑक्सीजन वाला बेड नहीं मिला और उन्होंने तड़पकर दम तोड़ दिया।
नूरजहां ( 50) लिसाड़ी गेट की रहने वाली थी। उन्हें कोरोना नहीं था। गुर्दों की समस्या थी। सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इस कारण बेटा सोनू बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ई-रिक्शा में बैठाकर गढ़ रोड के कुछ अस्पतालों में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सांस लेने में दिक्कत है, ऑक्सीजन की जरूरत है, लेकिन सबने हाथ खड़े कर दिए। बोले कि ऑक्सीजन वाला बेड उपलब्ध नहीं है। शाम 4:30 बजे मां ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें