फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जूनियर में वाइज और सीनियर में यश सबसे तेज दौड़े

विज्ञापन
दौराला - रुहासा गांव में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी और अतिथि। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
- रुहासा गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। रुहासा गांव में हाल ही में दूसरी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के धावकों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना था।
कपिल जाटव, शहबा, सैफ, बॉबी, शारिक, अली, मोहम्मद सलीम, सचिन, अहसान और मोहित इसके मुख्य आयोजक थे। जूनियर वर्ग में 10 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए 1000 मीटर की दौड़ हुई। इसमें 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वाइज ने 4 मिनट 50 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। हम्माद ने 5 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अरीब 5 मिनट 6 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में 14 वर्ष से अधिक आयु के धावकों के लिए 1600 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। इस वर्ग में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यश जाटव ने 5 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुत्तलिब ने 5 मिनट 35 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। फाहद रिजवी 5 मिनट 42 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मुनेश सिंह रहे। उन्होंने सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राजकुमार, प्रशांत और सूरजमल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें