फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गलन वाली सर्दी, बर्फीली हवा ने किया बुरा हाल, सहारनपुर में 5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Tue, 24 Dec 2019 12:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में शीत लहर चलने से दिन का तापमान भी लुढ़क गया, जिससे गलन भरी ठंड ने परेशान कर दिया। मेरठ में सोमवार को दिन में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा। मुजफ्फरनगर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 18.7 से घटकर 11.8 पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सहारनपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन


उधर, शामली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा, ठंड बढ़ने से स्कूलों में मंगलवार का भी अवकाश घोषित किया गया है। बागपत में 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बिजनौर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।

मेरठ में भी कड़ाके की ठंड में दिन का तापमान भी लगातार गिर रहा है। बर्फीली हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। सोमवार को दिन में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा, लेकिन तेज हवाओं के कारण लोग घरों से कम ही निकले। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन हवाओं के कारण लोग धूप सेंक नहीं पाए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी 48 घंटे तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। दिन और रात के तापमान में दिनोंदिन कमी आ रही है। पिछले एक सप्ताह से ठंड के लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सोमवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 75 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की तुलना में दिन के तापमान में 2.2 डिग्री और रात के तापमान में .6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

बीते आठ दिन का तापमान 
तारीख   अधिकतम  न्यूनतम 
16        13.0       9.2  
17        13.0       9.2 
18        14         8.4 
19        14.3       5.6 
20        15.6       6.8 
21         15.6      10.2
22        16          8.1 
23        13.8       7.5 

मेरठ में एक्यूआई फिर बढ़ा 
मेरठ में एक्यूआई 239 से बढ़कर 260 पर पहुंच गया है। जबकि बागपत का 282 से 313 और दिल्ली 322 से 327 पर पहुंच गया है। हवा की गति कम रहने के कारण एक्यूआई बढ़ा है। 

दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। सुबह के समय दो दिन और कोहरा रहेगा। दिन का तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा। रात का तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। 26 दिसंबर से रात के तापमान में और गिरावट आएगी। - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें