मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ मेन और मदन मोहन विद्या मंदिर स्कूल के सहयोग से 15 फरवरी 2026 को आयोजित अंतर सदन कला प्रतियोगिता के परिणाम आज रविवार को घोषित किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। उच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ट्रॉफी दी गई।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के वरिष्ठतम पूर्व अध्यक्ष सुधीर मित्तल, क्षेत्रीय सचिव प्रमोद गर्ग और विद्यालय के प्रबंधक अनिल अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सुधीर मित्तल ने अपने संबोधन में विद्यालय की आचार्यओं द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व विकास के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में संस्कारों के साथ दी जा रही शिक्षा उच्चतम स्तर की है। समारोह में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हेमंत गोयल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कंसल, उपाध्यक्ष मेजर वेद प्रकाश अग्रवाल और प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी मुकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद